स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज (India Vs West Indies) के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 16 फरवरी से होने जा रहा है। सीरीज के तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेले जाएंगे। जानकारी के लिए बता दे की मेहमान टीम का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ करे के बाद टीम इंडिया अहमदाबाद से कोलकाता पहुंच चुकी है और सभी खिलाड़ियों ने टी20 सीरीज (T20 series) के लिए पसीना बहाना भी शुरू कर दिया है। इस टी20 सीरीज में विराट कोहली (VIrat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के निशाने पर एक ही रिकॉर्ड होगा।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम 119 T20I मैचों में 3197 रन दर्ज है, वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIrat Kohli) ने 95 मैचों में 3227 रन बनाए हैं। यह दोनों बल्लेबाज T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में क्रमश: तीसरे और दूसरे स्थान पर हैं।
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इस समय न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) के नाम है। मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खेले 112 मैचों में 32.66 की औसत से 3299 रन बनाए हैं। इस कीवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) को पछाड़कर T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करे के लिए विराट कोहली (VIrat Kohli) को 97 और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 103 रनों की जरूरत है।
Herald