Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: क्लीनस्वीप पर टीम इंडिया की नजर, इस खिलाड़ी की हो सकती है वापसी!

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ औपचारिकता के तीसरे ODI इंटरनेशनल मैच में भारत की नजरें क्लीनस्वीप पर होंगी जबकि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की वापसी को बल्लेबाजी को और मजबूती मिली है। बता दे की पहले दो मैचों में भारत ने आसान जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) समेत 4 खिलाड़ी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 
Rohit sharma
अब शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के लौटने के बाद विनिंग टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव किया जा सकता है। उनकी गैर मौजूदगी में पहले मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने और दूसरे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पारी का आगाज किया। दूसरे मैच में 44 रन से मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा था कि धवन आखिरी मैच खेलेंगे। 
रिपोर्ट्स के अनुसार बता दे की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा था, 'शिखर धवन (Shikhar Dhawan)अगला मैच खेलेगा। बात हमेशा नतीजे की नहीं होती। उसे मैदान पर समय बिताने की जरूरत है।' इसका मतलब है कि उप-कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) फिर मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली ( VIrat Kohli) के साथ बल्लेबाजी करेंगे।


Herald