स्पोर्ट्स डेस्क. फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आईपीएल की तारीख का कब ऐलान होगा. जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का 15वां सीजन भारत में ही होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो सकता हैं. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में गुरुवार को यह फैसला लिया गया है। आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार ने आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत के लिए शनिवार का दिन रखने के लिए कहा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (star sports network) की मांगों को स्वीकार कर लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग अगले महीने की 26 तारीख से शुरू हो सकता हैं और चार मैदानों पर ही सभी लीग मुकाबले खेले जाएंगे. इनमें मुंबई में कुल 55 मैच होंगे, जबकि 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे.मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान में 20 , वानखेड़े स्टेडियम में 20, सीसीआई में 15 और पुणे में भी 15 मैच का आयोजन किया जाएगा।

बीसीसीआई ने अभ्यास के लिए चार मैदान चुने हैं. इसे गवर्निंग काउंसिल काफी समय से विचार कर रहा था. टीमें दक्षिण मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बीकेसी मैदान, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान और कांदिवली या ठाणे में एमसीए ग्राउंड में अभ्यास कर सकती हैं। आईपीएल में मैच के दौरान इस बार स्टेडियम में दर्शकों के जाने की अनुमति दी जाएगी. इसका फैसला महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक लिया जाएगा. 25 या 50 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन फरवरी में ही हुआ था. इस बार के मेगा ऑक्शन 200 से अधिक खिलाड़ियों की बोली लगी. ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने ईशान को 15.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा है. यह इस साल के सबसे महंगे प्लेयर बने।
* आईपीएल 2022 में शामिल होंगी ये टीमें :
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
2. चेन्नई सुपर किंग्स।
3. कोलकाता नाइट राइडर्स।
4. गुजरात टाइटन्स।
5. राजस्थान रॉयल्स।
6. मुंबई इंडियंस।
7. सनराइजर्स हैदराबाद।
8. दिल्ली कैपिटल्स।
9. पंजाब किंग्स।
10. लखनऊ सुपर जायंट्स।
Herald