स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2022 के ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में आवेश खान (Avesh Khan) पर जमकर पैसे बरसे हैं. आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने दस करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम खर्च कर आवेश खान (Avesh Khan) को अपने साथ जोड़ने का काम किया. साल 2018 से दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने वाले आवेश का IPL का पिछला सीजन धमाकेदार रहा था.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आवेश खान (Avesh Khan) को खरीदने के लिए कई टीमें आगे आई, लेकिन अंत में लखनऊ की टीम ने इस अनकैप्ड खिलाड़ी को दस करोड़ में अपने साथ जोड़ा. आवेश खान (Avesh Khan) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। उन्हें 10 करोड़ की कीमत पर लखनऊ की टीम ने खरीदा। उन्होंने कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gautam) को पीछे छोड़ दिया। गौतम को पिछले साल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Herald