Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: KKR का कप्तान बनने के बाद अय्यर ने दिया ये बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL में दो बार खिताब जीत चुकी KKR की टीम ने IPL 2022 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। KKR की टीम ने IPL नीलामी में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को 12.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था और अब फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को कप्तान बनाए जाने की घोषणा भी कर दी है। वहीं टीम का कप्तान बनाए जाने पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) काफी खुश हैं और उन्होंने KKR के मालिकों, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद दिया है। 
Shayer
रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की KKR की कप्तानी स्वीकार करते हुए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा, ''केकेआर जैसी प्रतष्ठिति टीम का नेतृत्व करने का मौका पाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक टूर्नामेंट के रूप में IPL विभन्नि देशों और संस्कृतियों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ लाता है और मैं प्रतिभाशाली व्यक्तियों के इस बड़े समूह का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा, ''मैं केकेआर के मालिकों, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ को टीम का नेतृत्व करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे वश्विास है कि हम टीम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही तालमेल बैठाएंगे।


Herald