स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। इससे पहले टीमें खिलाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ-साथ उनका अवलोकन, विश्लेषण और मूल्यांकन कर रही हैं। IPL का पहला सीजन जीतने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) भी इससे अछूती नहीं है। टीम के पर्स में काफी पैसे हैं और कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) और टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि अच्छे और मैच विनर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े।

बता दे की IPL 2022 की नीलामी के लिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के पर्स में 62 करोड़ रुपये होंगे। राजस्थान की फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन (Sanju Samson)(14 करोड़), जोस बटलर (Jos Buttler) (10 करोड़) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) (4 करोड़) को रिटेन किया है। इसके बाद कौन-कौन से खिलाड़ियों को टीम खरीदेगी, ये देखने वाली बात होगी। नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) का कहना है कि वे अगले 5-6 साल के लिए टीम तैयार करना चाहते हैं।
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा, "यह नीलामी वास्तव में महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम जानते हैं कि हम अगले 5-6 वर्षों के लिए अपना आधार तैयार कर सकते हैं। इसलिए, हमने सभी को ट्रैक करना और ट्रायल के दौरान अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मौका देना सुनिश्चित किया है। उन्होंने आगे कहा हमारा लक्ष्य अब उन लोगों को टारगेट करना है जिन्हें हम अपनी दृष्टि के साथ संरेखित करते हैं और वे हमारे मूल्यों को अपना सकते हैं और हमारी टीम को शीर्ष पर वापस लाने में मदद कर सकते हैं। एक खास टेक्नोलॉजी के जरिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने करीब 2000 खिलाड़ियों का डाटा जुटाया है, जिनमें से कुछ खिलाड़ी टीम के निशाने पर होंगे।
Herald