स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 15वें सीजन के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) पर मोटी बोली लगाई और उन्हें अपने साथ जोड़ा। हालांकि, हैरान करने वाली बात ये है कि वे IPL 2022 में नहीं खेल पाएंगे और आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आर्चर को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने पहले अपना नाम मेगा ऑक्शन के लिए नहीं दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए रजिस्टर कराया था और उन पर बोली भी लगाई गई।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में बोली लगाकर 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। हालांकि, वे IPL 2022 में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने इस टूर्नामेंट से इसलिए अपना नाम वापस लिया है, क्योंकि वे टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए वापसी करना चाहते हैं और अपनी फिटनेस का भी ख्याल रखना चाहते हैं। मेगा ऑक्शन तीन IPL सीजन के लिए माना जाता है। ऐसे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उनको अपने साथ जोड़ा है, जो अगले दो साल टीम के साथ रहेंगे।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल की सबसे सफल टीम है और इसके पीछे का कारण है कि फ्रेंचाइजी सिर्फ एक सीजन के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कुछ सीजनों के लिए भी सोच समझकर कदम उठाती है। जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) पर 8 करोड़ रुपये खर्च करना और वो भी उस समय जब सभी को पता है कि वे इस साल उपलब्ध नहीं होंगे तो ये बहुत बड़ा फैसला है। हालांकि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की यही सोच उनको सभी से अलग बनाती है। इसके अलावा ये बात भी हैरान करने वाली रही कि जब कुछ टीमों के दल की संख्य 20 के आसपास पहुंच गई थी, उस समय मुंबई के पास सिर्फ 12 खिलाड़ी थे, जिनमें से 4 खिलाड़ी पहले ही रिटेन किए जा चुके थे।
Herald