स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले इस खबर से भारतीय क्रिकेट फैंस खुश होंगे क्योंकि पिछले दो सीजन से आईपीएल का पूरा एक सीजन भारत में नहीं हो सका है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का आयोजन भारत में ही होगा। आईपीएल 2020 का आयोजन पूरी तरह से UAE में हुआ था, जबकि आईपीएल 2021 भारत में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में बढ़ते कोविड मामलों के चलते दूसरा UAE में आयोजित हुआ था।

गांगुली ने स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए कहा कि कोविड के बहुत मामले नहीं आ जाने तक आईपीएल का आयोजन भारत में ही होगा. वेन्यू के सवाल पर गांगुली ने कहा कि जहां तक वेन्यू की बात है, हम महाराष्ट्र के शहर मुंबई और पुणे में इसे कराने की योजना बना रहे हैं. हम नॉकआउट मैचों के वेन्यू के लिए बाद में निर्णय लेंगे।
पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने ये भी कहा कि बोर्ड आईपीएल के 15वें सीजन का आयोजन मुंबई और पुणे में कराने की योजना बना रहा है. हालांकि, गांगुली ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि स्टेडियम में दर्शक आ सकेंगे या नहीं।
Herald