स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 मेगा नीलामी को शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। क्रिकेट के पंडित इससे पहले ही अपनी भविष्यवाणी और विश्लेषण में बिजी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की बेंगलुरु में शनिवार और रविवार को दो दिन तक चलने वाले नीलामी में इस बार कुल 590 खिलाड़ियों पर दांव लगेगी। इनमें 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। इस बार की नीलामी (IPL 2022 mega auction) में कुछ ऐसे भी भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें मोटी रकम मिलने की उम्मीद है और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) भी उन्हीं में से एक हैं।

ईशान किशन (Ishan Kishan) को लेकर टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने बड़ी भविष्यवाणी की है। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं ईशान किशन (Ishan Kishan) का बहुत बड़ा फैन हूं। वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जो अपनी काबिलियत पर आसानी से 30 गेंदों पर 70-80 रन बना सकता है।
(Harbhajan Singh) ने कहा वह आने वाले समय में एक बहुत बड़े प्लेयर बनेंगे। वह जिस जिस टीम में भी जाएंगे वहां एक लीडरशिप का विकल्प भी देंगे। उन्होंने झारखंड की कप्तानी की है और RCB उनको लेकर बड़े दांव खेल सकती है। हालांकि यह कहना फिलहाल जल्दबाजी होगा कि RCB ही ईशान को खरीदेगी क्योंकि अन्य टीमों की नजरें भी ईशान किशन (Ishan Kishan) पर टिकी हुई है
Herald