स्पोर्ट्स डेस्क। IPL ऑक्शन खत्म होने के बाद क्रिकेट पंडित सभी टीमों का आंकलन करने में व्यस्त हैं। कागजों पर कौन सी टीम बेस्ट है और किस टीम के किस डिपार्टमेंट में क्या कमी है इन चीजों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। नीलामी में खरीदे गए गेंदबाजों पर काफी चर्चा हो रही है क्योंकि फ्रेंचाइजियों ने उन पर सबसे ज्यादा धन बरसाया है।

संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बॉलिंग अटैक को टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। बता दे की राजस्थान के पास तेज गेंदबाजों के रूप में ट्रेंट बोल्ड, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, ओबेड मैकॉय, जिमी नीशम और नाथन कुल्टर नाइल जैसे खिलाड़ी है, वहीं स्पिन गेंदबाजों में उनके पास युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी है। चहल और अश्विन का साथ युवा रियान पराग और केसी करियप्पा भी दे सकते हैं।
Herald