स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नई टीम अहमदाबाद फ्रेंचाइजी (Ahmedabad Franchise) के नाम की आधिकारिक रूप से घोषणा हो गई है। हार्दिक पांड्या की इस टीम का आधिकारिक नाम 'गुजरात टाइटंस' (Gujarat Titans) रखा गया है। बता दे की स्टार स्पोर्ट्स पर बुधवार को टीम के नए नाम का ऐलान किया। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि इस टीम का नाम अहमदाबाद टाइंटस है। लेकिन अब आधिकारिक रूप से इसका नाम 'गुजरात टाइटंस' (Gujarat Titans) रखा गया है।
Shubh Aarambh! #GujaratTitans
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) February 9, 2022
'गुजरात टाइटंस' (Gujarat Titans) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपने नाम का ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, 'शुभारंभ।' आपकी जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले, IPL में गुजरात की टीम 2016 और 2017 में रही थी। उस समय राजकोट फ्रेंचाइजी ने अपना नाम गुजरात लॉयंस (Gujarat Lions) रखा था और सुरेश रैना (Suresh Raina) उसक टीम के कप्तान थे।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस टीम के कप्तान हैं। सीवीसी कैपिटल (CVC Capital) के पास अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक है। सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी हासिल की थी। अहमदाबाद के अलावा लखनऊ फ्रेंचाइजी भी IPL की नई टीम है। अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अलावा राशिद खान (Rashid Khan) और शुभमन गिल (Shubman Gill) को रिटेन किया है।
Herald