Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई ने खरीदा है, इलेक्ट्रीशियन का बेटा जो IPL Auction में करोड़पति बन गया

स्पोर्ट्स डेस्क. इडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने 2008 से कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की किस्मत चमकाई है। आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए ये टूर्नामेंट किसी वरदान से कम नहीं है। उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का निष्पक्ष मंच मुहैया कराया है। हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, मोहम्मद सिराज और चेतन सकारिया जैसे खिलाड़ी इस बात के सबूत हैं. अब 2022 के मेगा ऑक्शन में एक ऐसा खिलाड़ी करोड़पति बना है, जिसके पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं। 16 लिस्ट ए मैच में तिलक ने 52.26 की औसत और 96.43 की स्ट्राइक रेट से 784 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 156 नाबाद का है और उन्होंने 3 शतकीय और इतनी ही अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. टी20 में तिलक ने 143.77 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए हैं। 
Tilak
हैदराबाद के रहने वाले तिलक वर्मा बाएं हाथ के स्टाइलिश टॉप आर्डर बल्लेबाज हैं. टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 140 से अधिक है और पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. तिलक भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहने के साथ ही हैदराबाद के लिए फर्स्ट क्लास मैच भी खेल चुके हैं. तिलक ने हैदराबाद के लिए एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है. इसके अलावा उन्होंने 16 लिस्ट ए और 15 टी20 मैच खेले हैं। 19 साल के तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने 1.70 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा है. उनका बेस प्राइस महज 20 लाख था. तिलक को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लंबी बोली चली. बता दें कि मुंबई इंडियंस टैलेंट को पहचानने और उसे निखारने के लिए जानी जाती है। 
तिलक 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सदस्य थे. उनके साथी यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई पहले ही आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर चुके हैं. तिलक ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 38 और 48 रन की पारियां खेली थीं. तिलक वर्मा, हैदराबाद के लिए रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल चुके हैं. वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। इलेक्ट्रीशियन पिता नंबूरी नागराजू तिलक को क्रिकेट अकादमी भेजने और क्रिकेट गियर खरीदने में सक्षम नहीं थे. ऐसे में कोच सलाम बायश ने उनका खर्चा उठाया. कोच सलाम ने तिलक का ख्याल रखा, उन्हें खाना दिया, और जब आवश्यक हो, अपने घर में रहने के लिए एक जगह भी दी जहां परिवार के पांच अन्य सदस्य रहते थे।


Herald