स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन (mega auction) की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दो दिन तक चलने वाले मेगा ऑक्शन में इस बार कई नए खिलाड़ियों को नीलाम होते देखा जा सकेगा। यह आईपीएल का 15वां संस्करण होगा। आईपीएल ने मंगलवार को 590 खिलाड़ियों की फाइनल ऑक्शन लिस्ट जारी की है. 590 क्रिकेटरों में से कुल 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और सात एसोसिएट नेशन से हैं. जो 12 और 13 फरवरी 2022 को बेंगलुरु में होने वाले मेगा ऑक्शन में नीलामी का हिस्सा होंगे। वहीं अंडर 19 भारतीय टीम के कुछ चमकते चेहरे हैं ऐसे हैं जिनको इस बार आईपीएल ऑक्शन (IPL Mega Auction) में जरूर मौका मिल सकता है। चमकते चेहरों में यश धुल (Yash Dhul), विक्की ओस्तवाल (Vicky Ostwal), राजवर्धन हैंगरगेकर (Rajvardhan Hangargekar) का नाम शामिल है। इस लेख के माध्यम से इन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानेगे।
* राजवर्धन हंगरगेकर

अब हम चर्चा करेंगे राजवर्धन हंगरगेकर के बारे में.इन्होने एशिया कप अंडर-19 में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. जिस जज्बे और जुनून से वो टीम के लिए परफॉर्म कर रहे हैं. उतने ही जुनून के साथ उन्होंने मेहनत भी की है इनके बारे में कहा जाता है कि वे 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं. इंडियन टीम को फाइनल तक पहुंचाने में उनका अहम हिस्सदारी है. आपको हैरानी इस बात को जानकर होगी कि राजवर्धन का बेस प्राइस यश धुल और विक्की ओस्तवाल से अधिक है. इनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये रखा गया है.आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान राजवर्धन हंगरगेकर का नाम सेट नंबर 17 में रखा गया है।
* यश धुल
भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान यश धुल का जन्म दिल्ली में हुआ था. उनकी उम्र अभी 19 साल की है. यश 11 साल की उम्र में बाल भवन स्कूल की एकेडमी ज्वाइन की थी. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को आईपीएल मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस 20 लाख रूपये रखा गया है अगर भारतीय टीम 5 फरवरी को अंडर 19 वर्ल्डकप फाइनल में जीतने में कामयाब हो जाती है. तो ऑक्शन में यह खिलाड़ी अपने नाम पर बोली लगाने के लिए फ्रंचाइजियों को जरूर मजबूर कर देंगे। बता दें कि यश के पिता विजय धूल ने बेटे का क्रिकेट करियर संवारने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी. दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज ने 12 साल की उम्र में दिल्ली अंडर-14 का प्रतिनिधित्व किया था. यश का कोई रोल मॉडल नहीं है।
* विक्की ओस्तवाल
विक्की ओस्तवाल महाराष्ट्र के हिल स्टेशन लोनावाला में शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलते थे. लेकिन कोच मोहन जाधव ने उनकी प्रतिभा देखने के बाद उनके पिता से पुणे शिफ्ट होने का सुझाव दिया. आपको बता दें कि नेशनल टीम के लिए यह प्रदर्शन उनके माता-पिता की दुआओं और त्याग का असर है. विक्की ओस्तवाल दाएं हाथ से बल्लेबाजी और लेफ्ट ऑर्म स्लो ऑर्थोडोक्स गेंदबाजी भी करते हैं.मेगा ऑक्शन में इनके नाम पर बोली लगाई जा सकती है. 20 लाख रूपये इनका बेस प्राइस है। विक्की ओस्तवाल एक ऑलराउंडर है विक्की ने वेस्टइंडीज में आईसीसी अंडर -19 विश्व कप के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट लेकर भारत की जीत की पटकथा लिखी
Herald