Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन विकेटकीपरों पर IPL Mega Auction में खूब हो सकती है नोटों की बारिश

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पर सभी की नजर हैं। वहीं माना जा रहा है कि इस बार विकेटकीपर जो बल्लेबाज के रूप में हैं उन पर खूब नोटों की बारिश होगी। टीम के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा और इसके लिए अलग-अलग धुरंधर खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पर सभी की नजर हैं। विकेट कीपरों की चांदी होने की वजह है की जब एक विकटकीपर जब ताबड़तोड़ बल्लेबाज होता है तो उसे बेशकीमती हीरा माना जाता है। ये छह खिलाड़ी बड़ी नीलामी में बड़ी रकम के लिए जा सकते हैं। 
* निकोलस पूरन :
2019 के बाद से पूरन ने टी20 क्रिकेट में 198 छक्के लगाए हैं, जो इस पीरियड में किसी भी बल्लेबाज के लिए तीसरे सबसे अधिक हैं. इनमें आईपीएल 2020 में लगाए गए 25 छक्के भी शामिल है. साथ ही 2019 के बाद से आईपीएल में पूरन का स्ट्राइक रेट 154.98 का रहा है. न केवल वह एक ताबड़तोड़ हिटर हैं बल्कि टॉप ऑर्डर के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। 
BCCI
* इशान किशन :
ताबड़तोड़ बल्लेबाज, जो स्पिन के खिलाफ बड़े शॉट लगाता हो और किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सके. अगर 23 वर्षीय किशन इस बड़ी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बनते हैं, तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं होगी. आईपीएल 2020 में किशन ने सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए थे. 2018 में 6 करोड़ 40 लाख रुपयों में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद से किशन ने फ्रेंचाइजी टीम को टॉप ऑर्डर में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज का ऑप्शन दिया. पिछले साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। 
* दिनेश कार्तिक :
अनुभवी बल्लेबाज कार्तिक एक सफल फिनिशर रहे हैं और उन्होंने आईपीएल खिताब जीतने वाली फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की है. नीलामी में हमेशा से ही उनपर बड़ी बोलियां लगी हैं. 2014 में उन्हें 12.5 करोड़ में खरीदा गया था, एक साल बाद 10.5 करोड़ में और फिर 2018 में टीम ने उनपर 7.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए. किशन की तरह कार्तिक भी किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन हालिया सीजन में उन्होंने केकेआर के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई है। 
* क्विंटन डिकॉक
डिकॉक तीन आईपीएल में सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. 2018 सीजन के बाद, मुंबई इंडियंस एक विदेशी सलामी बल्लेबाज और एक क्वॉलिटी विकेटकीपर की तलाश में थी, इसलिए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से 2.8 करोड़ रुपये में डिकॉक को ट्रेड किया. उन्होंने 2019 में मुंबई के लिए सर्वाधिक रन बनाए और अगले साल वह दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।


Herald