Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी, IPL नीलामी के बाद यह परिवार सबसे अमीर होगा

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली IPL नीलामी 2022 से पहले बड़ी भविष्यवाणी की है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra)का मानना है कि इस नीलामी में कोई भी खिलाड़ी चाहे कितना भी महंगा बिके। लेकिन एक बात को तय है कि नीलामी के बाद चाहर बंधु (दीपक और राहुल) का परिवार सबसे अमीर होगा। बता दे की आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का इशारा इस बात की ओर है कि IPL 2022 मेगा ऑक्शन में इस बार चाहर बंधु पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है।
Akash
आकाश चोपड़ा ने ​ट्विटर पर लिखा, 'इससे कोई कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इस IPL Mega Auction में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है। लेकिन एक बात तय है कि चाहर बंधु (दीपक और राहुल) उनसे पहले आईपीएल में भाइयों का अनुकरण करने वाले हैं। जहां तक ​​पैसों की बात है तो नीलामी के बाद चाहर परिवार सबसे अमीर होगा।'
दीपक चाहर (Deepak Chahar) और राहुल चाहर (Rahul Chahar) का IPL में शानदार प्रदर्शन रहा है। राहुल इससे पहले, MS धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम में जबकि चाहर आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।


Herald