Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ को बनाए गया कप्तान, IPL के मेगा ऑक्शन से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क. लंबे इंतजार के बाद भारत का घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का सीजन शुरू होने जा रहा है। क्रिकेट को देखने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। सभी राज्यों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। बीसीसीआई (BCCI) इस टूर्नामेंट को दो चरणों में आयोजित करेगा। ऐसे में एक और बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. वह आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) से पहले ही एक टीम के कप्तान बन गए हैं और भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को उनकी कप्तानी में खेलना होगा। 
Prithvi Shaw
मुंबई के चयनकर्ताओं ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को भी टीम में शामिल किया है. टीम की घोषणा मुंबई क्रिकेट संघ की वेबसाइट पर की गई है. आप वहां जाकर चेक कर सकते हैं. इनके अलावा सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे (Aditya Tare) और तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) को भी टीम में स्थान मिला है। 
अध्यक्ष सलिल अंकोला, गुलाम पारकर, सुनील मोरे, प्रसाद देसाई और आनंद यालविगी की मुंबई की सीनियर चयन समिति ने युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 21 सदस्य टीम का कप्तान चुना है। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को रणजी ट्रॉफी में मुंबई (Mumbai) टीम का कप्तान बनाया गया है. रणजी ट्रॉफी में 41 बार के चैंपियन मुंबई को ग्रुप डी में सौराष्ट्र, गोवा और ओडिशा के साथ रखा गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें टीम अपने लीग मुकाबले अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेलेगी। आईपीएल (IPL) में पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से खेलते हैं. उनकी घातक बल्लेबाजी को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन किया है. आपको बता दें कि पहले पृथ्वी शॉ अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।


Herald