Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भाई से बिछड़े तो 'जानी दुश्मन' से जा मिले क्रुणाल पांड्या, IPL ऑक्शन ने बना दी जोड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 कई तरीकों से मजेदार रहा। कई खिलाड़ियों के तो टीम भी बदल गए हैं। जहां कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई तो कई खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। आपको बता दें, दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या के बीच बड़ौदा टीम के लिए खेलते समय बहुत तकरार हुई थी. यहां तक कि क्रुणाल पांड्या ने दीपक हुड्डा को करियर खत्म करने की चेतावनी भी दे डाली थी. विवाद के कारण ही दीपक हुड्डा को बड़ौदा की टी20 टीम से बाहर होना पड़ा। इन दो खिलाड़ियों की रंजिश ऐसी है जो एक दूसरे को शायद देखना भी नहीं चाहते। लखनऊ इस बार की नई टीमों में से एक है इस वजह से कई खिलाड़ी अब लखनऊ की टीम में आ गए हैं. वहीं, लखनऊ ने खरीदारी में दो ऐसे खिलाड़ी पर दांव लगाया है जो आपस में बड़ी दुश्मनी है। 
Hardik
लखनऊ सुपर जाइंट्स की अगुवाई कर रहे केएल राहुल की टीम में दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या को शामिल किया गया है. दीपक हुड्डा को जहां 5.75 करोड़ में खरीदा गया है. वहीं, हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या को 8.25 करोड़ में खरीदा गया है। दरअसल दीपक हुड्डा ने हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या पर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने का आरोप लगाया था. 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का जब हुड्डा को निलंबित कर दिया गया था. हालांकि शिकायत दीपक हुड्डा की तरफ से बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पंड्या के खिलाफ अभद्र भाषा (गाली) का इस्तेमाल करन के लिए की गई थी। 
क्रुणाल ने 84 आईपीएल मैच में 51 विकेट झटके हैं और इतने ही मुकाबलों में 1143 रन बनाए हैं. इससे पहले वे मुंबई के लिए आईपीएल खेलते थे लेकिन इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया गया। बता दें, दीपक हुड्डा ने हाल ही में अपना पहला इंटरनेशनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. जबकि क्रुणाल भारत के लिए भी 5 वनडे खेल चुके है।


Herald