स्पोर्ट्स डेस्क. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के मैदान में खेला जाएगा। सीरीज जीतने के लिए रोहित शर्मा दूसरे टी20 मैच में अपना ओपनिंग जोड़ीदार भी बदल सकते हैं। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. यह बात तो जाहिर है कि इस बार कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे।
* इस खिलाड़ी के साथ करेंगे ओपनिंग :

ऋतुराज बैटिंग बहुत ही कमाल की करते हैं. जब वह क्रीज पर होते हैं, तो चौकों और छक्कों की बरसात हो जाती है। दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चेन्नई सुपर किंग (CSK) को अपने दम पर आईपीएल 2021 का खिताब जिताने वाले ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के साथ ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। पहले टी20 मैच में जहां एक तरफ रोहित शर्मा ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रहे थे. वहीं, ईशान किशन (Ishan Kishan) के बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गया था. बता दें कि उनकी धीमी गति के कारण लोग उनकी आलोचना भी कर रहे थे. इसी कारण रोहित शर्मा ईशान किशन का ओपनिंग के लिए पत्ता काट सकते हैं।
* ऋतुराज और रोहित की जोड़ी होगी कमाल :
आईपीएल में ऋतुराज ने अपना कमाल का प्रदर्शन किया था. उनके बल्ले की गूंज सारी दुनिया ने सुनी है. ऋतुराज ने सीएसके (CSK) के लिए 16 मैचों में 636 रन बनाए हैं. बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी में भी ओपनिंग करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने रनों की बरसात कर दी थी। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि रोहित शर्मा एक कमाल के बल्लेबाज हैं और वह एक बार लय में आ जाते हैं, तो अच्छे-अच्छे गेंदबाज उनके आगे हार मान लेते हैं. ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) उनके साथ मिलकर टीम इंडिया (Team India) को शानदार शुरुआत दिला सकते हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी विकेट्स (Wickets) के बीच में बहुत ही शानदार दौड़ लगाते हैं.अगर इन दोनों की जोड़ी देखने को मिली, तो वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की खैर नहीं।
Herald