Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राक्षसों को धूल चटाते आए नजर, MS Dhoni की वेब सीरीज का टीजर हुआ रिलीज

स्पोर्ट्स डेस्क. धोनी ने अपने फेसबुक हैंडल के जरिए अपनी आने वाली पौराणिक वेब सीरीज का फर्स्ट लुक टीजर साझा किया। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अपने आगामी ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक जारी किया। इस वेब सीरीज को धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी बना रही है, जिसकी स्थापना 2019 में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी ने की थी। 
महेंद्र सिंह धोनी की वेब सीरीज (Web Series) साइंस फिक्शन पर आधारित है. पुस्तक एक पौराणिक विज्ञान कथा है जिसमें एक रहस्यमई अघोरी की यात्रा को वर्णित किया गया है. साथ ही इस वेब सीरीज के जरिए समाज में चल रहे बड़े मिथक को तोड़ने की भी कोशिश की गई है। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा जो फर्स्ट लुक की क्लिप शेयर की गई है उसमें धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है. इस क्लिप में धोनी को राक्षसी सेना के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया है। धोनी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरे नए अवतार अथर्व की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.' गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने नए ग्राफिक्स उपन्यास में 'अथर्व' के रूप में नजर आने वाले हैं. धोनी के इस ग्राफिक उपन्यास को लेखक रमेश थमिलमनी ने लिखा है। 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था मतलब संन्यास ले लिया था. भारत के लिए धोनी ने 350 वनडे, 98 टी-20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17,266 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक जड़े. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 3 आईसीसी (ICC) खिताब जीतने में सफल रही थी. इसके अलावा धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को अपनी कप्तानी में 4 बार आईपीएल (IPL) का खिताब जिता चुके हैं।


Herald