स्पोर्ट्स डेस्क। ICC Women's Cricketer of The Year 2021 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगी। स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का न्यूजीलैंड के खिलाफ कम से कम पहले वनडे से बाहर होना तय है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को अभी कुछ दिन और आइसोलेशन में रहना होगा। न्यूजीलैंड सरकार के क्वारंटीन नियमों के कारण स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को एकमात्र टी20 से भी बाहर होना पड़ा था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को बुधवार को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा।
भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर 12 से 20 फरवरी तक 5 मैचों की ODI सीरीज खेलनी है। सीरीज के सभी मैच क्वींसटाउन के ओवल मैदान (Oval ground) पर खेले जाएंगे। मार्च में न्यूजीलैंड में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
Herald