स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज जारी है। एक खिलाड़ी को प्लेइंग-XI में जगह ना मिलने पर कई क्रिकेट फैंस और क्रिकेट जानकारों की भंवे तन गई हैं. ये खिलाड़ी दीपक चाहर हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे व आखिरी वनडे में अच्छी गेंदबाजी के साथ शानदार बल्लेबाजी भी की थी। भारत ने पहला ODI मुकाबला बड़ी आसानी से 6 विकेट के अंतर से जीत लिया है।

बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अब तक 4 ODI पारियों में 70.50 की औसत और 102.17 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं. उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें नाबाद 69 रन की पारी उनका पर्सनल बेस्ट है. दीपक चाहर ने अब तक 4 पारी में 12, नाबाद 6, नाबाद 69 और 54 रन की पारी खेली है। दीपक चाहर ने अभी भारत के लिए सिर्फ छह ODI मुकाबले खेले हैं, लेकिन इन छह मैचों में ही उन्होंने दिखा दिया है कि वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. चाहर ने अब तक छह मैच में 34 की औसत से 8 विकेट चटकाए हैं।
* पिछले दो मैच में 2 विकेट के साथ अर्धशतक भी बनाया :
दीपक चाहर ने अपने पिछले दो ODI मुकाबलों में अर्धशतक जड़ने के साथ ही दो-दो विकेट भी चटकाए हैं. अपने आखिरी मैच में दीपक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले 53 रन देकर दो विकेट चटकाए और फिर 34 गेंद में 54 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया, लेकिन टीम दहलीज पार ना कर सकी. उससे पहले श्रीलंका के खिलाफ दीपक ने 53 रन देकर दो विकेट चटकाए थे और नाबाद 69 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी
Herald