स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया (Pakistan Vs Australia) के साथ होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जानकारी के लिए बता दे की पाक टीम को चार मार्च से पांच अप्रैल तक तीन टेस्ट, तीन वनडे और एकमात्र टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 1998 के बाद से पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी।पाकिस्तान ने इस सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट (Shaun Tait) को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

बता दे की पाकिस्तान ने 16 सदस्यीय टीम की कमान एक बार फिर से बाबर आजम (Babar Azam) को सौंपी है। सेलेक्टर्स ने रेप के आरोपी लेग स्पिनर यासिर शाह (Yasir Shah) को भी टीम में शामिल किया है। हालांकि उसे रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ रखा गया है। पिछले साल दिसंबर में एक नाबालिग लड़की ने यासिर शाह (Yasir Shah) और उसके दोस्त पर रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद लेग स्पिनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। टेस्ट टीम में यासिर शाह (Yasir Shah) के अलावा मोहम्मद अब्बास (Mohammad Abbas), कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) और सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।
पाकिस्तान की टेस्ट टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान), हारिस रऊफ, हसन अली, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम उल हक, अजहर अली, नौमान अली, साजिद खान, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, जाहिद महमूद।
रिजर्व खिलाड़ी: कामरान गुलाम, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद और यासिर शाह
Herald