Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PSL 2022: लगातार 6 जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी सुल्तान्स

स्पोर्ट्स डेस्क। मौजूदा चैंपियन मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) ने लगातार छह मैच जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के सातवें सीजन के प्लेऑफ में जगह बना ली है। मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) ने गुरुवार रात लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेले गए लीग के 16वें मैच में पेशावर जाल्मी को 42 रन से मात दी।
मुल्तान सुल्तान्स
बता दे की मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 182 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और जालमी की टीम को 3 गेंद शेष रहते 140 रन पर समेट दिया। टीम की लीग में यह लगातार 8वीं जीत है। इसके साथ ही मुल्तान की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
टीम के लिए शान मसूद ने 49 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और टिम डेविड (Tim David) ने 34-34 रनों का योगदान दिया। पेशावर जाल्मी की टीम इसके जवाब में 140 रन ही बना सकी। टीम के लिए अनुभवी शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्के लगाए। बाकी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) के लिए खुशदिल शाह और एम मुजरबानी (M Mujarbani) ने तीन-तीन विकेट लिए।


Herald