Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Sports Gossip: पाक दौरे से डरते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, इस वजह से है ये बड़ा कारण

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के मार्च में प्रस्तावित पाकिस्तान दौरे को लेकर कंगारू टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी असहज महसूस कर रहे हैं. 25 जनवरी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया अपनी पूरी ताकत वाली टीम के साथ पाकिस्तान का दौरा करेगा. लेकिन ठीक एक दिन बाद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. दरअसल हाल ही में लाहौर में हुए बम धमाकों से कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पाकिस्तान दौरे को लेकर असमंजस में हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने एक बयान में यह भी कहा कि वे और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दोनों सरकारों के साथ सुरक्षा और श्रृंखला पर काम कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार अक्टूबर-नवंबर 1998 में पाकिस्तान का दौरा किया था। 24 साल बाद ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर पाकिस्तान के दौरे की तैयारी कर रहा है।


 
ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, 'अभी दोनों बोर्ड सीरीज और दौरे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं, जैसे ही सब कुछ तय हो जाएगा, इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी और उसके बाद टीम की भी घोषणा की जाएगी।



Herald