Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Sports News शीतकालीन ओलंपिक 2022- शीतकालीन ओलंपिक शुरू हुआ

दोस्तो आज से बीजींग में शीतकालीन ओलंपिक 2022 शुरू हो गया हैं, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित विभिन्न देशों द्वारा राजनीतिक बहिष्कार और कोरोना के खतरे के बावजूद चीन में शीतकालीन ओलंपिक 2022 शुरू हो गए हैँ।

HS

आपको बता दे कि भारत ने गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ लड़ने वाले सैनिक क्यू फैबाओ को टूर्नामेंट मशाल सौंपने के फैसले का भी विरोध किया है और टूर्नामेंट का राजनीतिक बहिष्कार किया है।

भारत के फैसले का अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों ने भी समर्थन किया है। टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाले एकमात्र भारतीय स्कीयर आरिफ खान हैं।

Hs

गलवान लड़ाई में कम से कम 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। यह जंग जहां एक तरफ है, वहीं चीन में अभी भी कोरोना का खतरा बना हुआ है।

जहां राजधानी समेत कई जगहों पर अभी भी लॉकडाउन है, वहीं चीन अब शीतकालीन ओलंपिक के साथ-साथ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की भी मेजबानी कर रहा है. इस आयोजन का उद्घाटन करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रतियोगिता की शुरुआत की घोषणा की।



Herald