Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Sports News- एक बार फिर भारत को मिली बड़ी जीत, चीन को एक बार फिर दी मात

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में लगातार दूसरा मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। सविता पुनिया की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी चीन को 2-1 से हरा दिया. टीम इंडिया की चीन के खिलाफ यह लगातार दूसरी जीत है।

Hs

बता दे की, मस्कट के सुल्तान काबूस कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को खेले गए मैच में भारतीय टीम ने गुरजीत कौर के दो गोल की मदद से एक बार फिर चीन को मात दी.

Hs

भारत के लिए पहला गोल गुरजीत कौर ने किया। उन्होंने तीसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर को आसानी से बदल दिया और टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी।  चीन ने तीसरे क्वार्टर में वांग शुमिन के एक गोल की मदद से भारत के स्कोर की बराबरी कर ली. मगर  उसके बाद चौथे क्वार्टर में गुरजीत कौर ने 49वें मिनट में गोल कर टीम को विजयी बढ़त दिलाई और मैच को भारत की झोली में डाल दिया.



Herald