Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Sri Lanka tour of India 2022: टीम इंडिया से जुड़े यह दो दिग्गज खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 24 फरवरी से खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम उत्तर प्रदेश की राजधानी में पहुंच चुकी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया था, जबकि रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चोट से उबरने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं।
Rohit
रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की वापसी से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी। श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आराम दिया गया है। सीरीज का पहला मैच 24, दूसरा 26 और तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 27 फरवरी को खेला जाना है। पहला मैच लखनऊ में जबकि बाकी दोनों मैच धर्मशाला में खेले जाने हैं।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉडः रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हूडा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव।


Herald