Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना इस लीग में खेल सकते हैं T20 क्रिकेट, IPL Auction में किए गए हैं नजरअंदाज

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने IPL 2020 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। यहां तक कि वे IPL 2020 में निजी कारणों से नहीं खेले थे, लेकिन IPL 2021 में उनकी वापसी हो गई। हालांकि, वे लगातार नहीं खेल पाए और आखिरी के कुछ मैचों में मिस्टर IPL को बाहर बैठना पड़ा था। 
Raina
बता दे की अब वे घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं और इस बीच एक झटका उनको IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में भी लगा, क्योंकि वे अनसोल्ड रहे। इस तरह एक क्रिकेटर के तौर पर सुरेश रैना (Suresh Raina) का करियर खराब स्थिति में है। यहां तक कि जिस टीम के लिए वे 11 सीजन खेले हैं, उस टीम ने भी सुरेश रैना (Suresh Raina) के लिए बोली नहीं लगाई।
 वहीं, अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सुरेश रैना (Suresh Raina) ने BCCI से मांग की है कि उन्हें बिग बैश लीग यानी BBL और कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल जैसी ओवरशीज टी20 लीग्स में खेलने की अनुमति दी जाए। उनको BCCI से हरी झंडी मिल जाएगी, लेकिन वे फिर कभी IPL नहीं खेल पाएंगे और न ही भारत की घरेलू क्रिकेट में उनको मौका मिलेगा।


Herald