स्पोर्ट्स डेस्क। 12 और 13 फरवरी को IPL 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड खिलाड़ियों के नाम में जब सुरेश रैना (Suresh Raina) का नाम आया तो देश के हर क्रिकेट फैन के लिए ये चौंकाने वाला था। सुरेश रैना (Suresh Raina) को उनकी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने भी अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाया है। अब सुरेश रैना (Suresh Raina) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आज वे खुद मायूस हो सकते हैं।
Why yrr 😭💔#SureshRaina | @ImRaina pic.twitter.com/FtGQuIO45o
— ABHISHEK BAMNAVAT 🇮🇳 (@CoverDrive001) February 13, 2022
यूपी के इस क्रिकेटर पर पहले दिन किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और न ही दूसरे दिन उनको फिर से ऑक्शन में शामिल करने के लिए किसी टीम ने उनके लिए रूचि दिखाई। सुरेश रैना (Suresh Raina) का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था और यह केवल दूसरी बार होगा जब वह 2008 के बाद IPL नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के चलते 2020 में यूएई में आयोजित हुए IPL से अपना नाम वापस लिया था। अब उनका एक पुराना VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे एक न्यूज को इंटरव्यू देते हुए कह रहे हैं कि अगर अगले सीजन में एमएस धोनी (MS Dhoni) नहीं खेलेंगे तो वो भी नहीं खेलेंगे।
हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को रिटेन किया है, लेकिन चिन्ना थाला के नाम से फेमस सुरेश रैना (Suresh Raina) इस बार टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। पुराने VIDEO को अगर सुरेश रैना (Suresh Raina) आज देखेंगे तो वे मायूस जरूर होंगे, जिसमें वे कह रहे हैं, "अगर धोनी भाई अगले सीजन में नहीं खेलेंगे तो मैं भी नहीं खेलूंगा। हम 2008 से (सीएसके के लिए) खेल रहे हैं, अगर हम इस साल जीत गए तो मैं उन्हें अगले साल भी खेलने के लिए मनाऊंगा। मैं पूरी कोशिश करूंगा। अगर वह नहीं खेलेंगे तो मुझे नहीं लगता कि मैं किसी आईपीएल टीम के लिए खेलूंगा।
Herald