Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मृति मंधाना बनीं सुपरवुमेन, हैरतअंगेज कैच पकड़ जीता दिल, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच जारी महिला ODI सीरीज के चौथे मुकाबले में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। लगातार मिली चौथी शिकस्त के बावजूद रिचा घोष (Richa Ghosh) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) दो ऐसी भारतीय खिलाड़ी रहीं जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। रिचा घोष (Richa Ghosh) ने जहां महिला ODI क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, वहीं स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने प्वॉइंट की दिशा में भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के अंदार में हैरतअंगेज कैच पकड़ हर किसी का दिल जीता।
बात स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की लाजवाब फील्डिंग की करें तो उन्होंने यह कैच 6ठें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) का पकड़ा। बता दे की 6 चौकों की मदद से 32 रनों पर बल्लेबाजी कर रही डिवाइन रेणुका सिंह (Renuka Singh) की गेंद पर प्वॉइंट की दिशा में शॉट लगाकर एक और चौका बटोरना चाहती थी, मगर वहां मुस्तैद खड़ी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाते हुए यह शानदार कैच पकड़ा।
 
बात मुकाबले की करें तो भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच 5 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मैच क्वींसटाउन के ओवल में खेला गया। बारिश के चलते मैच को 20-20 ओवर का करना पड़ा। हालांकि, भारत के लिए ये मैच भी खराब गुजरा, क्योंकि टीम इंडिया को 63 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) की ये लगातार पांचवीं हार है। चार ODI मैचों से पहले एक टी20 मैच भी भारतीय टीम हार चुकी है।


Herald