स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप (ICC Women World Cup) में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने इस मैच में 7 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया और इस एक विकेट के साथ झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने महिला वनडे इंटरनेशनल में 250 विकेट का आंकड़ा छू लिया, जो उनसे पहले कोई भी महिला गेंदबाज नहीं कर पाई है। मैच के बाद झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि टीम के बैटिंग ऑर्डर को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हां इस समय हमारा टॉप ऑर्डर उस तरह प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है जैसा हमने उम्मीद की थी लेकिन मुझे यकीन है कि हमें इसे लेकर पॉजिटिव रहना होगा क्योंकि वे पहले काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने कहा, 'हम जिस तरह सोच रहे थे उन्होंने उस तरह बैटिंग नहीं की लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
हार के बावजूद भारत 8 टीमों की प्वॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है। भारत ने चार मैच में से दो जीते हैं जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड चार मैच में दो अंक के साथ छठे स्थान पर है। झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने कहा, 'यह सबसे बड़ा मंच है, सभी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले मैच में वे मजबूत वापसी करेंगी। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 250वां विकेट हासिल करने के बारे में झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने कहा, 'जब मैंने शुरुआत की थी तो इस बारे में कभी नहीं सोचा था। मैं सिर्फ मैदान पर उतरकर प्रदर्शन करना चाहती हूं।' भारत अपने अगले मैच में ऑकलैंड में 19 मार्च को प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।
Herald