Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जेसन होल्डर के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों फ्लॉप, लगातार 5 ओवर मेडन फेंके

स्पोर्ट्स डेस्क. ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) के लगातार 5 मेडन ओवर के अलावा बाकी अन्य गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड (West Indies vs England) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को पहले सेशन में गेंद से मजबूत शुरुआत की।
Jesan
 बता दे की इंग्लैंड के बल्लेबाजों का एशेज सीरीज वाला खराब प्रदर्शन यहां भी जारी रहा और टीम ने लंच तक 57 रन के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे ओपनर एलेक्स लीज (Alex Lease) भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 28 साल के लीज इंग्लैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले 701वें क्रिकेटर हैं। 
आपकी जानकारी के लिए बता दे की जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज सीरीज 0-4 से हारने के बाद इंग्लैंड की यह प​हली टेस्ट सीरीज है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (West Indies vs England) के बीच दूसरा टेस्ट 16 से 20 मार्च तक बारबाडोस में जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट 24 से 28 मार्च तक ग्रेनेडा के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।


Herald