Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

6 वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी मिताली राज, रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने 6 मार्च को इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ इस हाई वोल्टेज मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बेहतरीन प्रदर्शन रहा। 6 ICC ODI वर्ल्ड कप खेलने वाली मिताली राज पहली महिला बन गई हैं. पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के चौथे मुकाबले में मैदान पर उतरते ही मिताली राज ने इतिहास रच डाला है। 
* कैसा रहा मिताली राज का वनडे करियर :
Mitali
मिताली वनडे के अलावा T20 में भी टीम इंडिया खेल चुकी हैं लेकिन क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी थी. मितालवी राज ने अभी तक 255 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 51.85 शानदार औसत से 7623 रन बना चुकी हैं. भारत की महिला की एक और दिग्गज झूलन गोस्वामी अपना 5वां वर्ल्ड कप खेल रही हैं. झूलन ने 195 वनडे में 245 विकेट ले चुकी हैं. टीम इंडिया की कैप्टन मिताली राज भारतीय महिला टीम की एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं जिन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किये हैं।
* मिताली राज ने इस तरह रचा इतिहास :
पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6 वर्ल्ड कप खेलने वाली तीसरी खिलाड़ी बनी हैं. साल 2000 में मिताली राज ने न्यूजीलैंड में अनपा पहला वर्ल्ड कप खेला था और इसके बाद 2005, 2009, 2013 और 2017 में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं और मैच भी खेलीं. टीम इंडिया पिछले टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं जहां इंग्लैंड ने 9 विकेट से भारत पर जीत दर्ज की गई थी.मिताली राज दो वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाली एकमात्र कप्तान भी हैं. भाकत ने 2017 वर्ल्ड कप से पहले 2005 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला था जहां टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।


Herald