स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और सचिव जय शाह इसी सप्ताह होने वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल (Annual General Meeting ) की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) का हिस्सा होंगे। जय शाह (Jay Shah) इस समय BCCI के सचिव के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन भी हैं।
बता दे की इसी एजीएम में इस बात का फैसला होगा कि एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आयोजन कब और कहां आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट को कोरोना के कारण स्थगित कर करना पड़ा था। एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) के सभी सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे और एशिया कप समेत कई चीजों पर चर्चा होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की 19 मार्च को श्रीलंका के कोलंबो में एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी की वार्षिक आम बैठक आयोजित होगी। इसमें सभी एशियाई देश और एसीसी के सदस्य बोर्डों को प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के लिए श्रीलंका को मेजबानी मिल सकती है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास है।
Herald