Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋद्धिमान साहा ने BCCI की जांच कमेटी को सुनाया अपना ‘सच’, बताया धमकाने वाले पत्रकार का नाम

स्पोर्ट्स डेस्क. ऋद्धिमान साहा ने पिछले महीने ही एक ट्वीट के में एक सीनियर पत्रकार से बातचीत का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था और लिखा था कि इंटरव्यू न देने पर उनको धमकाया जा रहा है.हाल ही में भारत की टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद ऋद्धिमान साहा ने एक व्हॉट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया था. इसमें साहा ने लिखा था कि कैसे एक कथित ‘वरिष्ठ पत्रकार’ उन्हें धमका रहा है. इस चैट में पत्रकार ने कहा था कि उसने इंटरव्यू के लिए साहा के जवाब का इंतजार किया, लेकिन भारतीय विकेटकीपर ने जवाब नहीं दिया और वह फिर कभी उनका इंटरव्यू नहीं करेहा. पत्रकार ने साथ ही लिखा था कि वह अपने अपमान को आसानी से नहीं भूलने वाला।
Saha
इसके बाद बोर्ड ने अपने 3 अधिकारियों की एक जांच कमेटी बनाई थी। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने पत्रकार की ओर से धमकाने (Wriddhiman Saha Journalist Threat Case) के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जांच समिति के सामने अपना पूरा पक्ष रख दिया है। ऋद्धिमान साहा ने शनिवार 5 मार्च को कमेटी के सामने अपना पक्ष रखा. साहा ने साथ ही बताया कि उन्होंने बोर्ड को भी पत्रकार का नाम बताया है, लेकिन मीडिया के सामने नाम का खुलासा नहीं किया।
* टीम से ड्रॉप होने के बाद किए थे ट्वीट :
बीसीसीआई ने 19 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें साहा को जगह नहीं मिली थी. मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा था कि साहा को सिर्फ इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है और रणजी ट्रॉफी खेलने को कहा गया. इसके बाद ही साहा ने ट्वीट किया था, लेकिन उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार का नाम नहीं बताया था. साहा ने फिर 23 तारीख को दोबारा ट्वीट किए और कहा कि वह पत्रकार और उसके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते और इसलिए नाम का खुलासा नहीं कर रहे. हालांकि, फिर बीसीसीआई ने जांच कमेटी बनाई और उनसे संपर्क किया, जिसके बाद साहा ने कमेटी को पत्रकार के बारे में बताया।
* BCCI के सामने रखा अपना पक्ष :
साहा के इस खुलासे के बाद बीसीसीआई ने उन्हें पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया था. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल समेत 3 सदस्यों वाली एक जांच समिति बनाई गई थी, जिसके सामने साहा शनिवार को पेश हुए और अपना पक्ष रखा. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, साहा ने पत्रकारों से कहा, “मैं जो कुछ भी जानता था, वह सब कमेटी को बता दिया था. मैंने उनके साथ सारी जानकारी साझा की है. मैं आपको ज्यादा नहीं बता सकता. बीसीसीआई ने मुझसे कहा है कि मैं मीटिंग के बारे में बाहर बात न करूं क्योंकि वे सभी सवालोें के जवाब देंगे


Herald