Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम की बागडोर संभालने के बाद से ही कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की किस्मत लगातार चमकती जा रही है। हाल ही मे टीम शानदार खेल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार बता दे की रोहित ने हाल में अब एक नई कार खरीदी है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जो कार खरीदी है, उसका नाम लैंबॉर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) है और नीले रंग की है। सोशल मीडिया पर इस कार के खूब चर्चे हो रहे हैं। 
भारत में लग्जरी कारों की लिस्ट 'लैंबॉर्गिनी उरुस कार' (Lamborghini Urus Car) का नाम टॉप पर रहता है और देश में कम ही लोगों के पास ये कार हैं। इनमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh), कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहले ही खरीद चुके हैं। फिलहाल, शहर में एक नई लैंबॉर्गिनी उरुस कार चर्चा में है और इस बार यह एक भारतीय क्रिकेटर की है। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में उरुस को खरीदा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। कार की तस्वीरों से पता चलता है कि यह एसयूवी "ब्लू एलिओस" की शेड से लैस है। इतना ही नहीं आगे और पीछे के बंपर सहित पूरी कार को नीले रंग में रंगा गया है। नीला रंग रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का पसंदीदा रंग है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने नीले रंग की कार खरीदी है। वह पहले से ही एक नीले रंग की बीएमडब्लू एम 5 (BMW M5) के मालिक हैं।


Herald