Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रैक्टिस कर इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया खतरनाक रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आ सकता है नाम

स्पोर्ट्स डेस्क. 3 दिन से ज्यादा के समय तक लगातार नेट प्रैक्टिस कर मुंबई के बल्लेबाज सिद्धार्थ मोहिते (Siddharth Mohite) गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। सबसे लंबे समय तक बल्लेबाजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में जुटे इस भारतीय ने 72 घंटे और पांच मिनट क्रीज पर बिताए और अब वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) से उनकी इस उपलब्धि को मान्यता मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
Mohite
आपकी जानकारी के लिए बता दे की 19 साल के सिद्धार्थ मोहिते (Siddharth Mohite) ने पिछले वीकेंड 72 घंटे पांच मिनट बल्लेबाजी करके हमवतन विराग माने के 2015 में बनाए गए 50 घंटे बल्लेबाजी करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मोहिते ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैंने जो कोशिश की उसमें सफल रहा। यह एक तरीका था जिससे मैं लोगों को दिखाना चाहता था कि मैं कुछ अलग हटकर हूं।
बता दे की सिद्धार्थ मोहिते (Siddharth Mohite) को उनकी इस कोशिश में उनके कोच ज्वाला सिंह (Jwala Singh) ने भी मदद की। उन्होंने कहा, 'हर कोई मेरे लिए मना कर रहा था। इसके बाद मैंने ज्वाला सर से कॉन्टैक्ट किया और उन्होंने कहा क्यों नहीं। उन्होंने मेरा पूरा साथ दिया और मुझे जिस चीज की भी जरूरत पड़ी उसे मुहैया कराया।' गेंदबाजों का एक ग्रुप सिद्धार्थ मोहिते (Siddharth Mohite) के सपोर्ट के लिये पूरे सेशन के दौरान उनके साथ रहा। नियमों के अनुसार बल्लेबाज एक घंटे में पांच मिनट का रेस्ट ले सकता है। मोहिते की रिकॉर्डिंग और संबंधित कागजात अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) के पास भेज दिए गए 


Herald