Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मलिंगा को राजस्थान रॉयल्स ने बनाया तेज गेंदबाजी कोच, मुंबई इंडियंस को देंगे कड़ी टककर

स्पोर्ट्स डेस्क. लसिथ मलिंगा आईपीएल के महान गेंदबाजों में से एक हैं. साल 2008 में ही मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले मलिंगा ने 4 बार इस टीम को आईपीएल खिताब जिताया है. मलिंगा के नाम आईपीएल में 122 मैचों में 170 विकेट हैं। राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2022 से पहले अपने साथ एक दिग्गज खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया है. बात हो रही है टी20 फॉर्मेट के महान गेंदबाजों में से एक रहे लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) की जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में जगह दी है. लसिथ मलिंगा को राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। 
Ipl
साल 2018 में मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने नहीं खरीदा था लेकिन उन्हें गेंदबाजी मेंटॉर जरूर बनाया गया. साल 2019 में मलिंगा की मुंबई की टीम में बतौर खिलाड़ी वापसी हुई और उन्होंने फाइनल में कमाल प्रदर्शन कर टीम को चैंपियन बनाया। कभी मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले मलिंगा अब राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों को गुर सिखाएंगे. मुंबई इंडियंस भी मलिंगा के निशाने पर रहने वाली है. बता दें मलिंगा ने पिछले साल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और वो कोरोना की वजह से साल 2020 में भी आईपीएल नहीं खेले थे. अब मलिंगा की बतौर तेज गेंदबाजी कोच इस लीग में वापसी हुई है। 
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार कई बेहतरीन तेज गेंदबाजों से लैस है. जिनमें ट्रेंट बोल्ट, नाथन कूल्टर नाइल, ओबेड मैकॉय, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज शामिल हैं. मलिंगा की सलाह में ये खिलाड़ी और बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे।


Herald