Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश खिलाड़ियों को पावर हिटिंग सिखाएगा यह दिग्गज खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। BCB ने साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल (Albie Morkel) को पावर हिटिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है। बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ी हिटिंग में पिछड़ रहे हैं, जिसका खामियाजा टीम को सीमित ओवरों की क्रिकेट में भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में BCB ने एल्बी मोर्केल (Albie Morkel) को पावर हिंटिग कोच के रूप में अपने साथ जोड़ा है।
Albie Morkel
 हालांकि, अभी ये नियुक्त सिर्फ बांग्लादेश के साउथ अफ्रीका दौरे तक ही है, जिसकी पुष्टि BCB के चेयरमैन जलाल यूनुस (Jalal Yunus) ने की है। BCB चेयरमैन ने कहा कि एल्बी मोर्केल (Albie Morkel) एक अनुभवी क्रिकेटर हैं और कोच के रूप में बांग्लादेश के बल्लेबाजों की मदद कर सकते हैं। एल्बी मोर्केल (Albie Morkel) ने कथित तौर पर अपना कार्यकाल भी शुरू कर दिया है।
 बता दे की कुछ सप्ताह पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड (Allan Donald) को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया था और अब एल्बी मोर्केल (Albie Morkel) बांग्लादेश कोचिंग सेटअप में अपने दक्षिण अफ्रीकी साथी के साथ जुड़ेंगे। क्रिकबज से बात करते हुए जलाल ने कहा, "हमारे बल्लेबाजों को उनकी कोचिंग से मदद मिलेगी।


Herald