Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वॉर्न को इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क. शेन वॉर्न (Shane Warne) का शुक्रवार को दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया। 52 साल के वॉर्न ने थाइलैंड के समुई में अं​तिम सांस ली। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) की मैनेजमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शेन वॉर्न (Shane Warne) का निधन हो गया है और शायद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। शेन वॉर्न (Shane Warne) के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम ने शेन वॉर्न (Shane Warne) को श्रद्धांजलि दी है। 
आपकी जानकारी के लिए बता दे की एंटीगा में उन्हें ये श्रद्धांजलि अभ्यास मैच से पूर्व दी गई। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शेन वॉर्न (Shane Warne) के सम्मान में एक मिनट का मौन भी रखा। इंग्लैंड की टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के ऑल टाइम महान खिलाड़ियों में शुमार 52 वर्षीय शेन वॉर्न (Shane Warne) ने आस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट खेले और 708 विकेट लिए। शेन वॉर्न (Shane Warne) टेस्ट क्रिकट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे।
बता दे की वनडे में शेन वॉर्न (Shane Warne) नाम 194 मैचों में 293 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनके खाते में 1319 विकेट थे। IPL के पहले सीजन में 2008 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने उनकी कप्तानी में खिताब जीता था। शेन वॉर्न (Shane Warne) ने 1992 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और रवि शास्त्री (Ravi Shastri) उनका पहला टेस्ट विकेट थे। 


Herald