Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा की कप्तानी में छठी बार खिताबी जीत की मौज ले सकते हैं मुंबई इंडियंस

स्पोर्ट्स डेस्क. मुकाबला कितना भी बड़ा हो. घमासान कितना भी तेज हो. उसे जीतने के लिए अच्छी टीम के होने के साथ साथ बेहतरीन लीडर का होना भी बहुत जरूरी है. और, IPL के रण में यही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की सबसे बड़ी ताकत है। ये बात हम सिर्फ रोहित शर्मा के हुनर या फिर कप्तानी में दिखे उनके असर के चलते नहीं कह रहे. बल्कि इसके पीछे की वजह शानदार नेतृत्व के साथ टीम के जानदार खिलाड़ी भी हैं. मुंबई इंडियंस की पलटन में कुछ खिलाड़ियों का रुतबा इतना बड़ा है जिनके होने से उसकी कई सारी खामियां भी ढक जाती है. और, यही प्लस पॉइंट 5 बार की चैंपियन टीम की सबसे बड़ी खूबी है।
Rohit sharma
 मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसा कप्तान है, जिन्होंने 5 बार मुंबई इंडियंस को IPL चैंपियन बनाया है. लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम होने का तमगा दिलाया है. कप्तानी की बात ना भी करें तो भी रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं. अब जब इतना दमदार शख्स टीम का कप्तान हो तो जिस दुनिया हिलाने का दम मुंबई इंडियंस भरती है, वो तो दिखेगा ही. यानी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी ये टीम खिताबी जीत की मौज लूटते दिखे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। 
* मुंबई इंडियंस की कमजोर कड़ी :
IPL में मुंबई इंडियंस की बात चलते ध्यान सिर्फ उसकी ताकतों पर जाता है. लेकिन इस टीम की कुछ खामियां भी इस बार हैं. मुंबई का पेस अटैक भले ही जोरदार हो. लेकिन इसके पास ऑलराउंडर की कमी है. टीम के पेस अटैक में जितने भी नाम हैं, उनकी बल्लेबाजी उतनी दुरुस्त नहीं है कि जरूरत पड़ने पर टीम को संकट से उबार सकें। इसके अलावा टीम का स्पिन डिपार्टमेंट भी IPL 2022 में आकर कमजोर पड़ गया है. पहले इसमें क्रुणाल पंड्या और राहुल चाहर जैसे बड़े नाम थे. लेकिन इस बार मयंक मार्कंडेय और मुरुगन अश्विन ही हैं, जिनके पास अनुभव की थोड़ी कमी है।
* मुंबई इंडियंस को फिर जिताएंगी ये खूबियां :
कुल मिलाकर कप्तानी में रोहित शर्मा का तजुर्बा, काइरन पोलार्ड का पावर, और जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत है. इसके अलावा टिम डेविड और डिवॉल्ड ब्रेविस जैसे नए योद्धा बल्लेबाजी में टीम के नए हथियार साबित होंगे. ये खिलाड़ी मैदान के हर कोने में रन चुराने में माहिर हैं।
* मुंबई इंडियंस की रोहित हैं जान :
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी होगी. ‘हिटमैन’ कप्तान रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे. उनका साथ देने को ईशान किशन होंगे. उसके बाद सूर्यकुमार यादव, काइरन पोलार्ड जैसे धुरंधर नाम. और, हो सकता है कि इन सबके बीच इस बार जूनियर एबी यानी डिवॉल्ड ब्रेविस का विस्फोटक रूप भी देखने को मिले. मुंबई इंडियंस ने इस बार ऑक्शन में टीम ने U19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले डिवॉल्ड ब्रेविस को अपने साथ जोड़ा है. अब जरा सोचिए इतने सारे बल्ले के महारथी जिस टीम में होंगे, उसका विजय रथ भला कैसे रुक सकता है


Herald