Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाफ डु प्लेसी का आरसीबी की पहली जीत के साथ ही ऑरेंज कैप पर कब्जा

स्पोर्ट्स डेस्क. आरसीबी की टीम ने बुधवार को आईपीएल 2022 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को मात देकर लीग में अपनी पहली जीत हासिल की। आईपीएल की ट्रॉफी के अलावा जिस एक चीज के लिए इस लीग में खिलाड़ियों के बीच जंग होती है वह ऑरेंज और पर्पल कैप. हर मैच का असर पर्पल कैप (Purple Cap) और ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस पर भी पड़ता है। फाफ डु प्लेसी (Faf Du Plessis) ने अपनी कप्तानी में पहली बार अपनी टीम को जीत दिलाई. इस मुकाबले के बाद पहली बार इस सीजन में ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap) दी गई और यह कैप सबसे पहले सजी आरसीबी के कप्तान साउथ अफ्रीका बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी के सिर पर।
IPL 2021: हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले RCB के पहले गेंदबाज़
आईपीएल ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी के सिर पर सजती है, जो बल्लेबाजी में अपनी काबिलियत साबित करता है. यह उस खिलाड़ी को दी जाती है जिसने लीग में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप मैच-दर मैच उस बल्लेबाज को मिलती है, जो उस समय सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। फाफ केकेआर के खिलाफ जरूर फ्लॉप रहे लेकिन उनकी पिछली पारी उन्हें इस कैप का हकदार बनाने के लिए काफी थी।
* जानिए रेस में कौन-कौन है शामिल :
ऑरेंज कैप की लिस्ट में फिलहाल सबसे ऊपर है आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी. फाफ अब तक लीग में दो मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 46.50 के औसत से 93 रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 88 रन बनाए थे. हालांकि केकेआऱ के खिलाफ वह केवल पांच ही रन बना सके. दूसरे स्थान पर है मुंबई इंडियंस के इशान किशन जिन्होंने अपने पहले मैच में 81 रन बनाए थे. तीसरे स्थान पर हैं सनराइजर्स हैदराबाद के ऐडन मार्करम जिन्होंने अब तक एक ही मैच खेला है और 57 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने अपने पहले मैच में 55 रन बनाए थे और वह चौथे स्थान पर हैं. वहीं कम स्ट्राइक रेट होने के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के दीपक हूडा 55 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं।
* फाफ डु प्लेसी का ऑरेंज कैप पर कब्जा :
पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था. उन्होंने तब के अपने साथी और अब आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी से महज दो रन ज्यादा बनाकर यह कैर अपने नाम की थी. उन्हें फाफ डुप्लेसी से कड़ी टक्कर मिली जिन्होंने 633 रन बनाए. ऋतुराज गायकवाड़ ने 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था. हालांकि इस बार जब पहली बार ऑरेंज कैप दी गई तो यह फाफ डु प्लेसी के सिर पर सजी।


Herald