
रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने आईसीसी रिव्यू पर इशा गुहा से कहा, 'जब भी उसके बारे में बोलना होता है या अपने साथ सफर के अनुभव बताने होते हैं तो मेरे पास शब्द नहीं रहते।' रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा, 'आज भी जब मैं टीवी पर श्रृद्धांजलि देखता हूं और उनकी आवाज सुनता हूं तो टीवी बंद कर देता हूं।' रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा, 'पिछले कुछ दिन कठिन रहे हैं लेकिन इससे जागरूकता मिली है कि किन बातों पर और ध्यान देने की जरूरत है । हम सभी के लिए यह सीख है।'
आपकी जानकारी के लिए बता दे की रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) और शेन वॉर्न (Shane Warne) मेलबर्न में एक ही इलाके में रहते थे और कभी कभार साथ में गोल्फ खेलते थे। रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा कि एक बात वह वॉर्न को कभी नहीं बता सके। उन्होंने आंसू पोंछते हुए कहा, 'मैं उससे यह नहीं कह सका कि उससे कितना प्यार करता हूं । काश कहा होता।
Herald