स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की तारीफ की है और उनको लेकर भविष्यवाणी भी की है। रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि बाबर आजम (Babar Azam) दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बनेंगे या फिर टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाजी की कुर्सी हासिल करने के लिए चुनौती पेश करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की बाबर आजम (Babar Azam) टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में इस समय नौवें स्थान पर हैं, लेकिन वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वे नंबर वन की कुर्सी हासिल किए हुए हैं। आईसीसी रिव्यू विद ईशा गुहा शो में बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा, "यह केवल कुछ समय की बात है जब मुझे लगा कि बाबर आजम (Babar Azam) या तो दुनिया में नंबर 1 रैंक का टेस्ट बल्लेबाज बनने जा रहे हैं या निश्चित रूप से इसके लिए चुनौती देते नजर आएंगे।
उन्होंने आगे कहा बाबर आजम (Babar Azam) शायद अभी उस पद के लिए चुनौती दे रहे हैं और शायद अगर उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कुछ और टेस्ट मैच खेले होते तो वह उसके लिए दरवाजा खटखटाते नजर आते।
Herald