स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न (Shane Warne) का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. शेन वॉर्न (Shane Warne) थाईलैंड में थे और वहां पर ही उन्हें हार्ट अटैक आया. इतने बड़े दिग्गज का यूं अचानक चले जाना हर किसी को हैरान कर गया. भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने शेन वॉर्न को याद किया है. शेन वॉर्न (Shane Warne) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का एक अलग ही रिश्ता था, जिसे हर क्रिकेट फैन ने जिया है.

बता दे की सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने लिखा कि स्तब्ध. आपकी कमी खलेगी वॉर्नी. मैदान के भीतर या बाहर आपके साथ कोई पल उबाउ नहीं होता था. मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा, भारत के लिए आपके मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में आपके लिए. बहुत जल्दी चले गए.
मैदान के अंदर जितनी दोनों में लड़ाई थी, मैदान के बाहर दोनों उतने ही पक्के दोस्त भी बन गए. सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (Donald Bradman) के साथ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और शेन वॉर्न (Shane Warne) की तस्वीर हमेशा सुर्खियों में बनी रही है. संन्यास लेने के बाद भी शेन वॉर्न (Shane Warne) के साथ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) संपर्क में रहे और दोनों ने कई लीग भी एकसाथ खेलीं.
Herald