Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Cricket Update: महिला क्रिकेट विश्व कप में 10 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति

क्राइस्टचर्च। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 20 22 के लिए 10  प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम्स में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

टूर्नामेंट को न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के कोरोना रोकथाम नियम से छूट मिल गई है और विश्व कप के पहले हफ्तों के मैचों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

पहले टिकटों की बिक्री रोक दी गई थी, तब आयोजकों ने कोरोना रोकथाम नियम के तहत टूर्नामेंट को आयोजित करने की आवश्यकताओं पर काम किया था, लेकिन अब स्टेडियम्स में दर्शकों की 1० प्रतिशत तक क्षमता को अनुमति दी गई है, हालांकि दर्शकों को पूरे आयोजन स्थल में एक-दूसरे से सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखनी होगी। अब सीमित दर्शक टूर्नामेंट के 31 मैचों में से पहले सात मैचों के टिकट खरीद सकते हैं। आगामी दिनों में और अधिक मैचों के टिकटों की बिक्री की उम्मीद है।

टूर्नामेंट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्रिया नेल्सन ने कहा, '' हम अचंबित हैं। इसका मतलब है कि टूर्नामेंट में एक सुरक्षित प्रशंसक अनुभव होगा, जिससे टूर्नामेंट का संचालन करना बहुत आसान होगा। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि वे अब हर मैच में अपना पसंदीदा स्थान आसानी से चुन सकते हैं, जैसा कि वे आमतौर पर करते हैं। हमें ­ढè विश्वास है कि हम दर्शकों के लिए सबसे सुरक्षित तरीके से टूर्नामेंट का आयोजन कर सकते हैं। प्रशंसकों का मैदान के किनारे पर आना स्वाभाविक है, लेकिन हमारे खुले स्थानों पर वेंटिलेशन के साथ यह कोई समस्या नहीं है। ’’ 



Herald