Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, यह खिलाड़ी खेल सकता हैं IPL 2022

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 (IPL 2022) शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है ऐसे में जहां सभी टीम तैयारियों में जुटी है, वहीं गत विजेता चन्नेई सुपर किंग (Chennai Super King) अपने स्टार खिलाड़ी की चोट से परेशान है। सीएसके ने दीपक चाहर (Deepak Chahar) को IPL नीलामी में 14 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है, मगर लीग के शुरू होने से पहले यह खिलाड़ी चोटिल हो गया। अब CSK के लिए अच्छी खबर यह आ रही है कि दीपक चाहर (Deepak Chahar) अप्रैल के मिड तक चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
Deepak
रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने सर्जरी कराने से इनकार कर दिया है, वह एनसीए में इस समय 8 हफ्तों के रिहैब पर है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह अप्रैल के मिड तक टीम के साथ जुड़ सकते हैं।चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को IPL 2022 का अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 26 मार्च को खेलना है। 
 बता दे की टीम ने इसके लिए सूरत में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दीपक चाहर (Deepak Chahar) को अपने साथ लीग से पहले जोड़ना चाहती है ताकि वह तेज गेंदबाज की फिटनेस पर काम कर जल्द से जल्द उन्हें चयन के लिए उपलब्ध करा सके।


Herald