Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC Women's WC 2022: डियांड्रा डॉटिन का कैच देख सबके उड़े होश- Video

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप (ICC Women's World Cup 2022) में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की डियांड्रा डॉटिन (Diandra Dottin) ने ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर सबके ही होश उड़ गए। इंग्लैंड की विनफील्ड हिल (Winfield Hill) का जो कैच डियांड्रा डॉटिन (Diandra Dottin) ने लपका है, उसे महिला क्रिकेट इतिहास के सबसे धांसू कैच में शामिल किया जा सकता है।
 आपको बता दे की 9वें ओवर की पहली गेंद शमीलिया कोनेल (Shamilia Connell) ने फेंकी, और विनफील्ड ने बैकवर्ड प्वॉइंट की तरफ कट शॉट खेला। रोमांच की हद तक पहुंचे इस मैच में वेस्टइंडीज ने सात रनों से जीत दर्ज की। 
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीनी है।गेंद जब बल्ले से लगी थी, तब ऐसा लगा था कि यह बाउंड्री तक पहुंचेगी, लेकिन चीते सी फुर्ती और बाज जैसी नजर के साथ डियांड्रा डॉटिन (Diandra Dottin) ने अपनी बाईं तरफ हवा में डाइव लगाकर विनफील्ड हिल (Winfield Hill) को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया। जिन्हे आप इस VIDEO में देख सकेंगे।


Herald