Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC Women's World Cup 2022: हरमनप्रीत कौर ने लपका ऐसा कैच, जिसे देख आप भी रह जाएंगे हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women's World Cup 2022) में अभी तक भारतीय टीम की फील्डिंग ने काफी प्रभावित किया है। कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) भी टीम की फील्डिंग से काफी खुश हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भले ही भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम की फील्डिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया, खासकर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कैच ने। एमी जोन्स (Amy Jones) का राजेश्वरी गायकवाड़ (Rajeshwari Gaikwad) की गेंद पर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने जो कैच लपका, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
बता दे की हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कैच लपकने के चक्कर में सिर के बल गिरीं भी, लेकिन उन्होंने गेंद को हाथ से छूटने नहीं दिया। भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मैच में काफी खराब रही और इसका खामियाजा टीम को मैच गंवाकर भुगतना पड़ा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 134 रनों पर ही ढेर हो गई। स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) 35 और ऋचा घोष (Richa Ghosh) ने 33 रनों की पारियां खेलीं। इन दोनों के अलावा झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने 20 रन बनाए। बाकी कोई भी ज्यादा देर टिक नहीं पाया। जवाब में इंग्लैंड ने 31.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर 136 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।


Herald