स्पोर्ट्स डेस्क। ICC फरवरी 2022 के महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड (Player of the Month) के लिए नोमिनेट हुए खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी 3-3 पुरुष और महिला खिलाड़ियो को इस आईसीसी अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किया गया है। जानकारी के लिए बता दे की फरवरी महीने में जिन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है, उनमें पुरुष खिलाड़ियों में एक और महिला खिलाड़ियों में दो भारतीय शामिल हैं।

ICC Player of the Month नोमिनेशन्स की मेंस कैटेगरी में UAE के बल्लेबाज व्रीत्या अरविंद (Vriitya Aravind), भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और नेपाल के क्रिकेटर दिपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Sing Airee) को जगह मिली है, जबकि वुमेंस कैटेगरी में न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमलिया कैर, भारतीय की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज (Mithali Raj) और भारतीय टीम की ही ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) को नोमिनेट किया गया है।
बता दे की मेंस कैटेगरी में UAE के व्रीत्या अरविंद (Vritya Aravind) ने ICC Men's T20 World Cup Qualifier A के 5 मैचों में 267 रन 89 के औसत और 154.33 के स्ट्राइकरेट से बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 67 गेंदों में नाबाद 97 रन था। वहीं, भारत स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए फरवरी का महीना शानदार गुजरा। बता दे की नेपाल के दिपेंद्र सिंह (Dipendra Singh) ICC Men's T20 World Cup Qualifier A में बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 159 रन बनाए और 6 विकेट भी चटकाए।
Herald